फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बताईं बिजली की समस्याएं

Wed, 04 May 2016 12:38 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
चाौपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील दिवस में भाग लेने के बाद डीएम ने पाली तहसील के ग्राम दूधई के मजरा इमलाखेड़ा में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने बिना बिजली के होने वाली समस्याएं बताईं। इस पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामवासियों ने बताया कि वर्तमान में तीन हैंडपंप खराब हैं। इस पर डीएम डा. रूपेश कुमार ने रीबोर कराने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। अजय श्रीवास्तव ने सहरिया बस्ती में एक और हैंडपंप लगाए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने सहरिया बस्ती का सर्वे कर हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों से डीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत पात्र गृहस्थी परिवारों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे परिवार जो पात्रता की श्रेणी में हैं, पात्र गृहस्थी योजना के तहत अभी तक लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं, उनका सर्वे कर उन्हें खाद्यान्न योजना से लाभान्वित कराएं। जिलाधिकारी ने समाजवादी पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धावस्था तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों से उनको वितरित की जा रही पेंशन के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी लाभान्वित करने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें