फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगी पाली, बिरधा के 250 गांव की बिजली

Wed, 18 Jan 2017 12:30 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा 33 केवी हाइटेंशन लाइन के मेंटीनेंस कार्य कराए जाने के चलते बुधवार को बिरधा व पाली विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत करीब 250 गांव की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।  
विज्ञापन

     
बिरधा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत बिरधा, नाराहट, खितवांस, सजनाम फीडर और पाली सब स्टेशन के तहत पाली, बालावेहट व धौर्रा फीडर के माध्यम से करीब 250 गांव को बिजली आपूर्ति मुहैया कराकर घरों को रोशन किया जाता है। घटवार से पाली और बिरधा के मध्य 33 केवी हाइटेंशन लाइनों के दर्जनों विद्युत खंभे कई जगह टेढ़े हो गए हैं, जबकि बहुत से स्थानों पर हाइटेंशन विद्युत लाइनों पेड़ों की टहनियां झुक गई हैं। इसके चलते आए दिन यह हाइटेंशन लाइन ब्रेक डाउन में आ जाती है और कई बार फाल्ट होने से घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है। इसके साथ ही गर्मियों में आंधी-हवा व बारिश के दौरान यह विद्युत खंभे गिरने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

विद्युत खंभे व तार गिरने से कहीं कोई बड़ा हादसा घटित न हो जाए, इसके चलते बिजली विभाग द्वारा इस हाइटेंशन लाइन का मेंटीनेंस कराए जाने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी व अवर अभियंताओं की देखरेख में बुधवार को विद्युत कर्मचारियों द्वारा बिरधा व पाली विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी हाइटेंशन लाइन का अनुरक्षण यानी मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बिरधा व पाली विद्युत सब स्टेशन में स्थापित बिरधा, नाराहट, खितवांस, सजनाम, पाली, बालावेहट व धौर्रा फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव बिरधा, बंगरिया, करमरा, बेटना, नाराहट, गौना, बछलापुर, उमरिया, जमौरा, सरखड़ी, नयागांव, डोंगराकलां, डोंगराखुर्द, छरावटा, पटऊवा, एरावनी, निवौआ, निवाहो समेत करीब ढाई सौ गांव की बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे शाम छह बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें