फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बंटेंगे एलईडी बल्व

Sun, 05 Jun 2016 01:38 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में मिलने वाली बिजली के सापेक्ष विद्युत राजस्व वसूलने नहीं होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने उपखंड अधिकारियों से नाराजी जताई। उन्होंने बिजली बचत करने के लिए शहर के अलावा सभी ग्रामीण उपखंडीय क्षेत्रों में एलईडी वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



शनिवार को अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने जनपद के सभी एसडीओ और लिपिकों के साथ बैठक कर विद्युत बकाया राजस्व की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उपभोक्ताओं को जागरूक कर विद्युत राजस्व हर माह अदा करने के लिए प्रेरित करें। बिजली चोरी मिलने पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने इसी सप्ताह से ग्रामीण उपखंड क्षेत्रों में एलईडी बल्व वितरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी एलईडी बल्व उपलब्ध होने पर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि उपभोक्ता बिजली बचत के लिए एलईडी बल्ब का उपयोग करें। उन्होंने पांच किलोवाट या इससे अधिक भार वाले के उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इस मौके पर एसडीओ प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, एसडीओ द्वितीय प्रेमचंद, एसडीओ तृतीय अरविंद कुमार गौतम, एसडीओ चतुर्थ महेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें