संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार कस्बा में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। 36 घंटे में 30 मिनट भी बिजली नहीं मिल रही है। यही नहीं बिजली आने पर पांच मिनट तक नहीं ठहर रही है। शाम होते ही घरों में अंधेरा पसर जाता है। इससे दुकानदार से लेकर किसान और छात्र तक परेशान हैं।
शासन ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन असल में स्थिति इसके उलट है। बार कस्बे में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इलेक्ट्राॅनिक कारोबार प्रभावित हो रहा है। चक्की न चलने से गेहूं की पिसाई तक मुश्किल हो रही है। र