ललितपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर रात में होने वाली बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
कलेक्ट्रेट में परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते समय बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन रात में 11 बजे से दो बजे तक बिजली कटौती हो रही है। इस कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा पहुंच रही है। मांग की कई कि रात में होने वाली बिजली कटौती बंद की जाए। इस मौके पर जिला संयोजक कृष्णा विश्वकर्मा, नवन साहू, रजनीश सिंह परमार, अभिषेक पटैरिया, अर्पित मोदी, निमेश तिवारी, एआर सिंघई, शोभित जैन, सत्यम सिंघई, सावन कुमार असाटी, अजीत राजपूत, विजय कुमार, संदीप जैन, अंकुश सेन, पीयूष प्रताप सिहं बुंदेला, अमोल सिंह, अवनीश जैन उपस्थित रहे।