फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल आज से, संविदा कर्मचारी नहीं होंगे शामिल

विज्ञापन
bijli tower - फोटो : bijli tower
विज्ञापन
ललितपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों की सोमवार से शुरु हो रही पूर्ण हड़ताल में संविदा कर्मचारियों का साथ नहीं मिलेगा। पूर्व में कई बार वेतन व अन्य मांगों पर विद्युत विभाग द्वारा लाइनमैन संविदा कर्मचारियों को सहयोग नहीं करने पर उनमें नाराजगी चल रही है। यही वजह है कि इस बार जब विद्युत कर्मचारी निजीकरण की बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, तब ऐसे में संविदा कर्मचारियों के संगठन ने हड़ताल में सहयोग करने इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बीते पांच दिन से सरकार के निजीकरण के राह के फैसले का कड़ाई से विरोध कर रहे हैं और अब वह विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार से यह लड़ाई और भी तेज करते हुए पूर्ण कार्यबहिष्कार का निर्णय करते हुए हड़ताल शुरु करेंगे। लेकिन बीते दिन संविदा कर्मचारियों के संगठन द्वारा पूर्व में उनके वेतन, ईपीएफ की मांगों के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं करने पर अब वह बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध की इस लड़ाई में साथ नहीं देंगे।
--------
हड़तालियों से निपटने की तैयारी : अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संभालेंगे
बिजली महकमे में अधिकारी व कर्मचारियों के एक साथ पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए पांच अक्टूबर से हड़ताल पर जाने के कारण सरकार द्वारा इससे निपटने की तैयारी भी कर ली गई है। इसके लिए जनपद में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तीन पालियों में की गई है। जिसके तहत प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक नायब तहसीलदार प्रभात राय, सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड तृतीय एनएस यादव, चकबंदी अधिकारी पंकज सिन्हा, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एमपी सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सुबोध कुमार, चकबंदी अधिकारी आमिर हमीद, चकबंदी अधिकारी शहबाज मसूद, विजय कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम राजीव कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी जय देव सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता रमेश कुमार गुप्ता को अलग-अलग स्थान अधीक्षण अभियंता कार्यालय, खंडीय कार्यालय प्रथम, द्वितीय, मीटर कार्यालय, उपखंड कार्यालय प्रथम, पंचम, द्वितीय एवं 33 केवी गल्ला मंडी उपकेंद्र, नझाई एवं बाईपास पर तैनात किया गया है। यह सभी अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट उपजिला मजिस्ट्रेट केके सिंह के अंतर्गत तैनात रहेंगे। इसी प्रकार जोनल मजिस्ट्रेट उपजिला मजिस्ट्रेट पाली अविनाश त्रिपाठी, मड़ावरा एपसी सिंह एवं महरौनी के उपजिला मजिस्ट्रेट मो.कमर होंगे।
विज्ञापन

-----
वैकल्पिक व्यवस्था में काम करने वालों को परेशान किया तो होगा मुकदमा
आंदोलन के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था समुचित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि यदि जनपद को कोई भी संविदा कर्मचारी हड़ताल में प्रतिभाग करता है, जिस कारण से विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में बाधा उत्पन्न होती है तो संबंधित कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था में कार्य कर रहे कर्मियों को यदि किसी भी संगठन या व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की धमकी दी जाती है तो तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रुम/जिला प्रशासन को दें, संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम नंबर 05176-297298, 05176-272613 एवं 112 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

--------
संविदा कर्मचारी निजीकरण के विरोध में नहीं हैं और वह हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।
विनय मिश्रा, अध्यक्ष, संविदा कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें