फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग घरों के बाहर लगा रहा बकाया राशि का स्टीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि जुटाने की विभागीय अधिकारियों की कवायद में अब बिजली विभाग ने एक नई मुहिम शुरू कर दी है। जिसके तहत दस हजार से अधिक राशि के बकायेदारों के घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर बकाया राशि का पूरा विवरण लिखा स्टीकर लगाना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को संविदा कर्मियों के सहयोग से 12 से अधिक उपभोक्ताओं के दरवाजों पर स्टीकर लगाए गए।
विज्ञापन

काफी समय से घाटे में चल रही बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभागीय अधिकारी नई नई योजनाएं चला कर जनता को अधिक से अधिक राहत देने का प्रयास कर रहे है। लेकिन कुछ उपभोक्ता सरकार की इन योजनाओं के संचालित होने के बावजूद बिजली बिल जमा करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया राशि जुटाने के लिए एक नई मुहिम शुरू की है। जिसके चलते दस हजार रुपये से अधिक बकाया राशि के उपभोक्ताओं के दरवाजे पर उनकी बकाया राशि का पूरा विवरण लिख कर उसका स्टीकर घर के बाहर लगाना शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि शायद सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उपभोक्ता पैसा अदा करने में दिलचस्पी लें। स्टीकर लगाने के अलावा उनके संयोजन भी काट कर उसकी केबल स्टीकर से बंद कर उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि बिना बिल जमा किए घर में बिजली जलती मिली तो मामला दर्ज कराया जाएगा।
सुबह जब विभागीय कर्मचारियों ने कुछ घरों के बाहर स्टीकर लगाना शुरू किया तो पहले लोगों ने आगामी माह में होने वाले निकाय चुनाव तथा किसी संस्थान के प्रचार की बात समझी। लेकिन जब समीप आकर उस पर लिखे ब्यौरे को पढ़ा तो फिर वह सकते में रहे कि कहीं कर्मचारी उनके मकान की ओर तो नहीं जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें