फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की समस्याओं का होगा निस्तारण

Wed, 21 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने जिले का दौरा किया। उन्हें नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन और जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय में अव्यवस्थाएं और गंदगी मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। सब स्टेशनों पर आयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी ) मशीनों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अलग से स्टीमेट बनाकर नई मशीनें स्थापित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार को विद्युत वितरण खंड झांसी के मुख्य अभियंता पीके जैन और अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से विभिन्न विद्युत संबंधी प्रपत्र तलब किए और जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिलिंग रेट की जानकारी से संबंध दस्तावेज तलब किए और अधिकारियों से भी पूछताछ की। उन्होंने वर्तमान स्थायी विच्छेदन रजिस्टर, राजस्व वसूली, बकाएदारों की सूचियां आदि विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की। बिलिंग संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।


इसके बाद वह नझाई बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन गए। उपखंड कार्यालय में उन्होंने विभिन्न संशोधित बिलों की जानकारी प्राप्त की, स्थायी विच्छेदन रजिस्टर की भी जांच की। कैश काउंटर पर जाकर उन्होंने काउंटरों की जांच की और उपभोक्ताओं के लिए एक और काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर के रखरखाव की जानकारी प्राप्त की और नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नझाई सब स्टेशन के कंट्रोल रूम में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनों के मीटरों की रीडिंग देखी और यहां क्षमता अधिक पाए जाने पर अन्य सब स्टेशनों के फीडरों पर ओवरलोड से निपटने को अतिरिक्त फीडर बढ़ाए को कहा। कंट्रोल रूम में ऑनलाइन कंप्यूटरों के आसपास गंदगी देखकर वह भड़क गए और अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई।

इसके बाद वह घुसयाना स्थित मीटर विभाग, गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन और विद्युत स्टोर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानांतरित हुए मीटर विभाग में मीटरों की स्थिति को परखा और विद्युत स्टोर में जाकर कबाड़ हटाने को कहा। खराब ट्रांसफार्मरों को समय से रिपेयर कराने के निर्देश स्टोर इंचार्ज को दिए। बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ताओं ने स्टोर पर पहुंचकर मुख्य अभियंता से सामान नहीं मिलने की शिकायत की।

जिस पर उन्होंने स्टोर इंचार्ज रामगुलाम को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध सामान दिलाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने 66 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण कर यहां पुरानी ओसीबी मशीनों हटाकर नई प्रणाली की वीसीबी मशीनें स्थापित कराने के निर्देश दिए। यहां रखे पुराने पैनल के कबाड़ को हटाकर स्टोर में भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा व अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

चीफ के पहुंचते ही भरी लॉग सीट
ललितपुर। मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण से विभाग में खलबली मच गई। गल्ला मंडी व नझाई बाजार सब स्टेशन में तेजी के साथ साफ- सफाई व अन्य कार्य होने लगे। आनन-फानन में सफाई हो गई तथा गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर दिन भर से खाली लॉग सीट भी कुछ ही पलों में भर दी गई। हालांकि, आला अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों की समस्याओं का होगा निस्तारण
ललितपुर। अधीक्षण अभियंता ने संविदा कर्मियों की मानदेय भुगतान संबंधी समस्या संज्ञान में आने पर कहा कि मंगलवार को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें