फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23.21 लाख के 56 बकाएदारों के घर हुआ अंधेरा

Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
electricity - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा लगातार बढ़ते राजस्व को कम करने और उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को भी विद्युत विभाग की चार टीमों द्वारा शहर में विद्युत अभियान चलाया गया, जिसमें विभागीय टीमों द्वारा मुहल्लों में 23.21 लाख रुपये के बकाएदारों के कनेक्शन काटकर 56 उपभोक्ताओं के घर अंधेरा कर दिया गया। विभागीय टीम द्वारा रविवार की चेकिंग में 11.98 लाख रुपये की बकाएदारी भी वसूली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश के निर्देशन में रविवार को विद्युत विभाग की चार टीमों ने शहर के विभिन्न मुहल्लों, अजीतापुरा, बड़ापुरा, तालाबपुरा, नई बस्ती क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मीटर खराब होने पर उपभोक्ताओं के मीटर बदले, घरों के अंदर लगे होने पर घर के बाहर मीटर लगाए। वहीं, पांच हजार रुपये से अधिक का बकाया होने पर विद्युत टीमों द्वारा बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। बकाएदारों के कनेक्शन काटते ही कई उपभोक्ता सीधे विद्युत कार्यालय अपना विद्युत बकाया जमा करने पहुंचे, तब विभाग द्वारा बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं से डिस्कनेक्शन फिर से जोड़ने के लिए 600 रुपये की रसीद भी कटाई, इसके बाद देर शाम तक कनेक्शन जुड़वाया। रविवार को शहर में हुई चेकिंग के दौरान 23.21 लाख रुपये के बकाएदार कुल 56 उपभोक्ताओं को कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, विभाग द्वारा छुट्टी के दिन भी करीब 11.98 लाख रुपये की बकाएदारी भी वसूली। वहीं, विभाग द्वारा 14 मीटर बदले गए। शहर में चैकिंग के दौरान अवर अभियंता पंकज मौर्य, मोहित सोनी, टीजीटू रमाकांत, छोटेलाल दुबे आदि उपस्थित रहे।
बांसी में 5.57 लाख के बकाए पर काटे 19 कनेक्शन
विद्युत विभाग द्वारा बांसी विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश व उपखंड अधिकारी महेंद्र चंद्र विश्वकर्मा ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और बिल जमा कराए। वहीं घर-घर पहुंचकर टीम ने पांच लाख 57 हजार 745 रुपये के 19 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे। इस मौके पर अवर अभियंता विनय साहू, टीजीटू त्रिलोक प्रकाश, मनोहर सिंह आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें