फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ गांव की बिजली रही ठप

Mon, 13 Feb 2017 12:40 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
electricitty line - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को बारिश और रविवार को मेंटीनेंस कार्य के चलते देवगढ़ फीडर के साठ गांव की बिजली चौबीस घंटे से अधिक समय तक ठप रही। दूसरे दिन शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली के अभाव में परेेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



गल्ला मंडी स्थित 66 विद्युत सब स्टेशन में स्थापित अधिकांश फीडरों की बिजली शनिवार को होने वाली बारिश के चलते दो से तीन घंटे तक प्रभावित रही। बारिश से अधिकांश शहरी व ग्रामीण फीडरों के हाइटेंशन विद्युत तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। शहर में ही गली मुहल्लों व मुख्य सड़कों पर करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हाइटेंशन तार व जंपर टूट गए। इससे मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। प्रधान डाकघर के पास हाइटेंशन तारों से चिंगारियां निकलने से भगदड़ मच गई। वहीं स्टेशन रोड पर, नझाई बाजार, बाईपास रोड, तालाबपुरा व लैंड़ियापुरा में हाइटेंशन तार टूट गए। बारिश रुकने पर शटडाउन लेकर कार्य किया गया, जिसके बाद करीब दो घंटे में ही अधिकांश फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।


वहीं देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार की शाम को सवा चार बजे आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हाइटेंशन तार टूटने, डिस्क पंचर होने, कई जगह इंसुलेटर फटने से ग्राम महेशपुरा, ककरुआ, दावनी, खौंखरा, बुढ़वार, कुआंतला, खिरिया मिश्र, बम्हौरीकलां, मैरतीकलां, बेसरा, ऐरा, पड़ौरिया, उत्तमधाना, आलापुर, पिपरिया, चौंसा, बरदेई, नकवाना, नुनावली, बरखेरा, जीरोन, बारौद, नयागांव, परौंदा, बारौद-शिवपुरी, गुढ़ा, जाखलौन, देगवढ़ समेत करीब साठ गांव की बिजली ठप हो गई। देर रात तक विद्युत फाल्ट नहीं सुधारा जा सका।
विज्ञापन

रात अधिक होने पर दूसरे दिन रविवार को सुबह आठ बजे से फिर से पेट्रोलिंग कर फाल्ट सुधारने का कार्य शुरु किया गया। वहीं रविवार को ही गल्ला मंडी सब स्टेशन पर सुबह नौ बजे से मेंटीनेंस कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जिसके चलते शहर समेत देवगढ़ फीडर के अंतर्गत इन सभी गांव की बिजली आपूर्ति करीब चौबीस घंटे बाद रविवार की शाम पांच बजे सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें