फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुल रही आधे शहरकी बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
electricity bulb - फोटो : electricity bulb
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बीते तीन दिनों से 33 केवी लाइन में बार-बार फाल्ट आने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। बीती रोज रविवार की रात को नौ बजे से पूरे शहर की बिजली अचानक से लाइन फाल्ट में आने से ठप हो गई। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे कुछ मोहल्लों की बिजली सुचारु हो सकी, लेकिन नेहरुनगर की बिजली रात भर गुल बनी रही।
विज्ञापन

गल्ला मंडी 66 केवी सब स्टेशन अंतर्गत रविवार की देर शाम को करीब सात बजे फीडर नंबर चार व नेहरुनगर की 11 केवी लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। जिसके चलते विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की, लेकिन काफी देर तक फाल्ट नहीं मिल सका। इसके बाद रात्रि में 33 केवी लाइन का जंपर सिंगरौली रेल लाइन के पास उड़ गया, जिसके चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे 33 केवी लाइन का जंपर विद्युत कर्मचारियों ने जोड़कर शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु की, लेकिन ओवरलोड के कारण शहर के फीडरों को अल्टरनेट करके बिजली दी गई। जिसके चलते मोहल्ला नेहरुनगर, फीडर संख्या चार, पांच व पिसनारी की बिजली आपूर्ति रात्रि में एक बजे के बाद सुचारु की जा सकी। वहीं मोहल्ला नेहरुनगर में 11 केवी लाइन में फाल्ट के कारण फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो अगले दिन सुबह करीब आठ बजे सुचारु की जा सकी। इसी प्रकार फीडर संख्या चार के अंतर्गत देवगढ़ रोड पर स्थित राजदरबार होटल के सामने एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसके चलते इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरे दिन भर गुल रही। इसके बाद सोमवार को रात्रि में सवा आठ बजे ट्रांसफार्मर बदलने का काम जारी बना हुआ था। वहीं उमस भरी गरमी के कारण लोग कहीं छतों पर तो कहीं मोहल्लों की गलियों में घूमकर परेशान होते रहे। इस दौरान सब स्टेशनों एवं विद्युत अधिकारियों के फोन भी नहीं लग पा रहे थे। हालांकि बिजली अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया ग्रुपों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना भी डालते रहे, जिससे लोगों को बिजली आने की कुछ आस बंधी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें