फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन पोलिंग बूथों पर वैकल्पिक बिजली की तैयारी

Thu, 26 Jan 2017 01:42 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
मीटर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन के लिए बिजली विभाग सभी पोलिंग बूथों पर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी में जुटा है। इसके बाद भी जनपद में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों पर हाइटेंशन लाइन की दूरी अधिक होने के कारण विद्युत व्यवस्था हो पाना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते बिजली विभाग शिक्षा विभाग के साथ मिलकर वैकल्पिक बिजली व्यवस्था पहुंचाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जनपद में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 915 मतदान पोलिंग बूथ हैं। इसमें बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग के अवर अभियंताओं की टीमें सर्वे कर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगी हुई हैं। अधिशासी अभियंता गौरव कुमार द्वारा रोजाना उक्त पोलिंग बूथों पर बिजली पहुंचाने के लिए उपखंड अधिकारियों के माध्यम से मॉनीटरिंग की जा रही है। ट्रांसफार्मर, खंभे, तार, मीटर लगाने आदि विद्युत कार्यों की प्रगति की रोजाना जांच की जा रही है। साथ ही अवर अभियंताओं को मतदान के दस दिन पूर्व से रोजाना पोलिंग बूूथों पर विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करने और केबलों की कहीं चोरी न हो जाए, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर नजर रखने के भी निर्देश जारी किए हैं। लेकिन वहीं बहुत प्रयास के बाद भी करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां हाइटेंशन लाइन एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक है। जिसके चलते इन पोलिंग बूथों पर विद्युत व्यवस्था 100 फीसदी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए अधिशासी अभियंता ने उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं से इस समस्या पर गहन चिंतन भी किया और निर्वाचन अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है। विद्युत उपखंड कार्यालय तृतीय के अंतर्गत ग्राम म्यांव, कुर्रट, जैतपुरा, बनगुवां समेत पूरे जनपद में करीब बीस पोलिंग बूथों पर बिजली पहुंचाने की समस्या बनी हुई है। हालांकि विभाग द्वारा इन पोलिंग बूथों पर बिजली की समस्या से शिक्षा विभाग को भी अवगत करा दिया है। इसके लिए विभाग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर जेनरेटर व्यवस्था के लिए भी विचार कर रहा है, जिससे मतदान प्रक्रिया सही ढंग से निपट सके।

बूथों के लिए मंगाए 35 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा पोलिंग बूथों पर सुदृढ़ बिजली व्यवस्था के लिए 10 केवीए के 35 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी मंगाए हैं। तीन किलोमीटर एलटी विद्युत केबल भी अवर अभियंताओं को सौंपी गई है। जिससे किसी भी पोलिंग बूथ पर बिजली समस्या का तत्काल निदान कराया जा सके। इस बार बिजली विभाग ने 190 पोलिंग बूथों का विद्युतीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें