फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कक्षाओं व छात्रावास में नहीं हो सका बिजली, पानी का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में नए सत्र 2025-26 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है, लेकिन अब तक कॉलेज के भवन में बिजली व पानी का इंतजाम नहीं हो सका है। वहीं, शैक्षिक सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों को पहले ही चिकित्सा भवन के आवास व सभागार में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में अब नए सत्र को शुरू करने में पढ़ाई कराना व ठहराना मुश्किल होगा। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर तक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

कॉलेज भवन का निर्माण 2.87 अरब से वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। अमरपुर में कॉलेज व जिला अस्पताल के पीछे 300 बेड के आठ मंजिला भवन का निर्माण नवंबर 2022 में पूर्ण होना था। लेकिन, तय समय में कार्य पूर्ण न होने पर इसकी अवधि बढ़ाकर जून 2023 की गई।
अब भवन का कार्य पूर्ण हो गया है, लेकिन बिजली व पानी की सुविधा नहीं हो सकी है। ऐसे में एमबीबीएस की कक्षाएं चलाने में समस्या हो रही है। बीते वर्ष 31 जुलाई को नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से मान्यता मिलने के बाद प्रथम सत्र 2024-25 में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया गया था। काॅलेज में सुविधाएं न होने पर चिकित्सा भवन में कक्षाएं तो आवास में विद्यार्थियों को ठहराया गया।
विज्ञापन

अब नए सत्र 2025-26 में 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में इन 100 विद्यार्थियों के ठहरने और उनकी कक्षाएं संचालित करने में परेशानी तय है। कारण, 300 बेड के चिकित्सालय में इतनी सुविधाएं नहीं हैं। यहां पहले ही 100 बच्चे ठहरे हुए हैं।
-
एक अक्तूबर से शुरू होगी नए सत्र की कक्षाएं
नए सत्र 2025-26 में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। प्रथम काउंसलिंग में आवंटित कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू होगी। इसके बाद निर्धारित तिथियों में सीटों के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। नए सत्र के विद्यार्थियों की कक्षाएं एक अक्तूबर से शुरू होंगी।
-
सीडब्ल्यूआर का निर्माण अंतिम चरण में : मेडिकल कॉलेज में पानी के लिए जल निगम ने लाइन डाल दी है। नए पंप हाउस व सीडब्ल्यूआर का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। साथ ही पंप सेट समेत अन्य मशीनरी की फिटिंग बाकी है। वहीं, बिजली के लिए लाइन डाल दी गई है। 33 केवीए के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है।
-
एक नजर
मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू- 2021
निर्माण राशि -2.87 अरब
कार्य पूर्ण होने की अवधि - नवंबर 2022
कार्य पूर्ण होने की बढ़ाई अवधि - जून 2023
मेडिकल कॉलेज को मान्यता - 31 जुलाई 2024
100 सीट की मान्यता - सितंबर 2024
-
अमरपुर स्थित मेडिकल काॅलेज भवन में बिजली व पानी की सुविधाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने का आश्वासन मिला है। एक अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

- डॉ. मयंक कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें