फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी : 18 से 24 घंटे बाद आई बिजली

Thu, 21 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की शाम आई आंधी ने जनपद की सुचारू विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई। कुछ फीडर को छोड़कर अधिकांश फीडर पूरी रात ठप रहे। नगर में बिजली आपूर्ति करने में 18 से 24 घंटे लग गए तो वहीं ग्रामीण इलाकों में भी बुधवार को दोपहर बाद बिजली पहुंच सकी।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम जिले में तेज आंधी आई। आंधी चलने का सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। इस कारण कई पेड़ हाइटेंशन विद्युत लाइनों पर गिर गए। इस कारण तार व खंभे टूट गए। नगर के सबसे बड़े फीडर नंबर तीन के अंतर्गत कैलगुंवा रोड पर 11 हजार केवीए का खंभा टूट गया। मुहल्ला नदीपुरा व बांध कालोनी में तार टूटने से पूरी रात बिजली बंद रही। इससे मुहल्ला रावतयाना, तालाबपुरा, गोविंद सागर बांध कालोनी, करीमनगर, लेड़ियापुरा, आजादपुरा, टोरिया मुहल्ला, बिहारी राशन तिराहा, पुराना सूचना केंद्र व गांधीनगर की बिजली प्रभावित रही। इस फीडर को सुबह छह बजे सुचारू किया गया। लेकिन, कुछ समय बाद फिर तार टूट गए।


इससे दोपहर बाद चालू हो सका।
वहीं, फीडर नंबर एक अन्तर्गत कंपनी बाग, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ापुरा, ब्याना नाले के पास तार टूटने से मंगलवार शाम को गई बिजली बुधवार को दोपहर 1.30 बजे सुचारू हुई। मुहल्ला चांदमारी पर तार टूटने तथा जीआईसी के पास पेड़ गिरने से फीडर नंबर चार की बिजली ठप रही, इसको बुधवार की दोपहर 12.17 बजे चालू किया गया। नेहरू नगर में मंगलवार की शाम से गई आपूर्ति को बुधवार सुबह
विज्ञापन

9.20 बजे बंशीधाम कालोनी के टूटे तारों को जोड़कर चालू किया गया। 33 केवीए की बिजली ठप होने से तालाबपुरा व घंटाघर फीडर की बिजली 18 घंटा बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे शुरू हो सकी।



ग्रामीण फीडरों के हाल बेहाल रहे
नगर के अधिकांश फीडर बुधवार को दोपहर बाद सामान्य हो गए। वहीं,  ग्रामीण फीडर 20 घंटे से लेकर 24 घंटे बाद बहाल हो सके। 64 गांवों को जोड़ने वाला देवगढ़ फीडर 16 घंटे बाद महेशपुरा तक सुचारू हो सका। लेकिन, लाइनमैनों की घंटों की मशक्कत के बाद 24 घंटे में इसे बहाल कर दिया गया। 24 गांव वाले राजघाट फीडर अंतर्गत ग्राम अंधियारी में पेड़ गिरने से चार हाइटेंशन विद्युत पोल टूट गए। पेट्रोलिंग के बाद ग्राम राजघाट में तार भी टूटे मिले। शाम 6 बजे तक पेट्रोलिंग जारी थी। सभी गांव की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बाई पास से निकले नदनवारा फीडर अंतर्गत ग्राम इमलिया में चार खंभे टूट गए। इस कारण ग्राम कारीटोरन, इमलिया, खजरा, बरखिरिया, देवरान आदि में मंगलवार शाम तक बिजली नहीं पहुंच पाई।



चार ट्रांसफार्मर हुए खराब
आंधी आने से जेल चौराहा, नदीपुरा, चांदमारी पर रखे 400 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए। वहीं, ग्राम अंधियारी में रखा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया।




बस पर गिरा विशालकाय पेड़
ललितपुर। आंधी आने से बस स्टैंड स्थित जामा मस्जिद के पीछे रखी एक बस पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिस कारण बस के सीसे सहित ऊपरी हिस्सा टूट गया। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों की मानें तो बस बारात लेकर आई थी, जिसको खाली करके खड़ा कर दिया था। इसके पास ही रखी एक मारुति कार पर पेड़ गिरने से इसके शीशे भी टूट गए। सदनशाह रोड पर रात्रि में पेड़ गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने के दौरान आवागमन अवरुद्ध नहीं हुआ।
विज्ञापन




फोटो नं.-8, 4
कैप्सन, सदनशाह रोड पर गिरी बंच केबल व सदनशाह मजार के पास गिरा पेड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें