तालबेहट। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम जमालपुर में एक युवक की प्रेस करते समय करंट आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम जमालपुर निवासी अजय (28) पुत्र आशाराम बृहस्पतिवार को सुबह लगभग दस बजे कमरे में कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान करंट आने से प्रेस सीना पर गिर गई और अचेत हो गया। मंदिर से लौटे पिता ने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा देखा और आसपास के लोगों के सहारे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा हरीराम ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। जिसके दो पुत्र है। खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।