फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के अंदर मीटर लगाने पर होगी एफआईआर

Mon, 27 Jun 2016 12:47 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। घरों से अंदर मीटर लगाने वाली एजेंसियों और कर्मियों की अब खैर नहीं है। विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत चोरी रोकने के लिए मकानों या प्रतिष्ठानों के अंदर मीटर लगाने पर एफआईआर कराए जाने के आदेश दिए हैं। मीटर विभाग को पूरे जिले में एक साल में छह हजार मीटर बदलने होंगे। जिला में नगर समेत महरौनी, मड़ावरा, तालबेहट, पाली तहसीलों में 12 सब स्टेशनों के माध्यम से करीब 70 हजार विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा नए कनेक्शनों के साथ ही नए पूूर्ण इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर जारी किए जाने वाले प्रत्येक कनेक्शन पर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया है, जबकि पूर्व से लगाए गए पुराने काले या खराब इलेक्ट्रानिक मीटरों को बदलकर नए व पूर्ण इलेक्ट्रानिक मीटर लगा जा रहे हैं। एक वर्ष में अब तक करीब दस हजार मीटर बदलने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि अभी भी जिले में हजारों की संख्या में मीटर लगाए जाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


विद्युत नियामक आयोग ने मीटर विभाग को जिले में विभिन्न श्रेणी के छह हजार मीटर बदलने का टारगेट सौंपा है, जिसे मीटर विभाग द्वारा नगर व महरौनी तहसील में दो एजेंसियों के माध्यम से बदलवाया जा रहा है। नियामक आयोग ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्युत चोरी रोकने के लिए पूर्ण इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए जाएं और सभी श्रेणी के मीटर घरों अथवा प्रतिष्ठानों से बाहर ही लगाए जाएं। यदि मीटर विभाग द्वारा या फिर एजेंसियों द्वारा इन विद्युत मीटरों को घरों के अंदर लगाया जाता है, तो दोषी कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें