फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुरा-ईशानगर रेलखंड पर 110 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ा इलैक्ट्रिक इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उदयपुरा से ईशानगर रेलवे स्टेेशन तक रेल मार्ग पूरी तक विद्युतीकृत हो चुका है और बृहस्पतिवार को प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर द्वारा इस रेल खंड का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल किया गया, जिसकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर उत्तर मध्य प्रदेश सतीश कोठारी, सीईडीई एचएम शर्मा व सीपीडी सुधांशु दुबे सहित झांसी मंडल के नव विद्युतीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया गया। वह विशेष ट्रेन से ललितपुर होते हुए उदयपुरा पहुंचे और उदयपुरा से टीकमगढ़ होते हुए अन्य स्टेशनों के तहत किए गए विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिजली, ओएचई, टीएसएस सहित सभी उपकरणों को आवश्यकता अनुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गई। कार्य गुणवत्ता की परख के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार की देर शाम तक पूरे रेल खंड का निरीक्षण किया और विशेष गाड़ी से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल भी किया। निरीक्षण के दौरान झांसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता परिचालन अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि जल्द ही उक्त रेल खंड पर विद्युत इंजन के माध्यम से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे ट्रेनों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें