फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतवांसा में एक सप्ताह से नहीं आई बिजली, आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। विद्युत सब स्टेशन महरौनी से निकले सैदपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांव के लोगों की विद्युत से संबंधित समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थिति यह है कि सैदपुर फीडर से जुड़े सतवांसा सहित दर्जनों गांव में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सैदपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांव की विद्युत व्यवस्था लाइनमैनों की मनमानी के चलते बद से बदतर हो गई है। इन गांवों को सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए जारी रोस्टर का भी पालन नहीं किया जा रहा है। यह सिलसिला सालों से चल रहा है। इन गांवों में की विद्युत कटौती की स्थिति यह है कि सप्ताह में तीन दिन ही बिजली मिल पा रही है। इस समय इन गांवों में एक सप्ताह से बिजली नहीं मिली है। इस समय पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड 19 से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी नियमों का पालन कराते हुए ज्यादातर घर में ही रहने की अपील शासन प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है लेकिन इस गर्मी एवं उमस भरे मौसम में बिना बिजली के घर में रहना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो रहा है।
मोबाइल चार्ज करने के भी लाले पड़ गए हैं। सतवांसा के ग्रामीणों का कहना है की विद्युत कटौती का यह खेल सालों से चल रहा है। कभी दो फेस आते हैं तो कभी लो वोल्टेज आता है, जिससे ग्रामीणों को गेहूं पिसवाने के लिए अन्य जगह भागना पड़ता है। सतवांसा, देवरान, भोंटा सिमिरिया, बुदनी बारचौन, सक्तू, भोंटी आदि गांव के लोग लंबे समय से अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज से जूझते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। कपिल पटैरिया, रंजीत, पप्पू, अरविन्द्र पटैरिया, संजू, कल्लू सेन, रामकमार सेन ने जिलाधिकारी से समस्या हल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-----
आटा चक्की चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन लिए हैं लेकिन अघोषित कटौती के चलते कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जब आती है तो दो फेस पर आती है जिससे चक्की चल नहीं पाती है। बिल का भुगतान घर से करना पड़ रहा है।
रामकृपाल सुड़ेले
----
बिजली कटौती से बनी परेशानी हो रही है। इस समय मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है जिससे संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा है। टीवी, पंखा, कूलर शोपीस बने हुए हैं। लोग आटा पिसाने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। बृजनंदन पटैरिया
-----
सतवांसा सहित दर्जनों गांवों में बिजली की समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। सप्ताह में तीन दिन बिजली रहती है। अघोषित विद्युत कटौती लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इससे गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। कपिल पटैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें