फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से अंधेरे मैं है सौंरई और तिसगना के ग्रामीण

Sat, 23 Jul 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electrecity, lalitpur hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सैदपुर/मड़ावरा (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना और सौरई गांव के ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण एक माह से भी अधिक समय से दोनों गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्णत: ठप है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता ललितपुर से गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।  
विज्ञापन


मड़ावरा तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर बसे सौरई गांव के लोग बिजली के अभाव में लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं। बरसात के कारण जहरीले कीड़े रात के समय विचरण करते हुए घरों में घुस आते हैं। घरों में अंधेरा पसरा रहने से जहरीले कीड़े के काट लेने का भय बना रहता है साथ ही रात भर मच्छर भी काटते रहते है, इससे कई ग्रामीण मलेरिया की चपेट में आ चुके है। इसी तरह की परेशानियों का सामना ग्राम तिसगना के ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।

तिसगना का ट्रांसफार्मर भी एक माह से अधिक समय से खराब पड़ा है। यहां के बाशिंदे भी लालटेन के सहारे रात गुजार रहे है। बिजली के अभाव में इलेक्ट्रानिक सामान भी सो पीस बन गए हैं। अपना मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से जनहित में दोनों गावों के खराब पडे़ ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें