ललितपुर। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर मतदान कार्मिक बसों की कमी के कारण परेशान रहे। मड़ावरा क्षेत्र में बसों का आवागमन बहुत कम है। इस कारण जिला प्रशासन ने दो बसें महरौनी और दो बसें मड़ावरा के लिए आरक्षित की थीं। इन्हें कचहरी चौराहे से रवाना होना था, लेकिन दो बसों की जगह एक ही बस आई, जिससे कर्मचारी परेशान हो गए। कुछ कर्मचारी बस की छत पर चढ़ गए।
ड्राइवर ने गाड़ी ले जाने से हाथ खड़े कर दिए। इस पर मामले की सूचना एसडीएम रमेश चंद्र को दी गई। वह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बस की छत से नीचे उतारा, फिर जैसे तैसे बस में ठूंस ठूंस कर मतदान कार्मिकों को भरा गया और बस रवाना हो गई।