तालबेहट। एल्डर्स कमेटी ने निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची को अधिवक्ताओं की बैठक में निरस्त कर दिया। सोमवार को मॉडल बायलॉज के अनुसार नई मतदाता सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
हर बार की तरह इस बार भी बार संघ तालबेहट का चुनाव सुर्खियों में आ गया है। कई घंटों तक चली बैठकों के बाद निवर्तमान अध्यक्ष बाबूलाल नरवरिया ने बृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। सूची जारी होते ही सोशल मीडिया और अधिवक्ताओं के समूहों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
इसी क्रम में शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में बैठक की।
बैठक के बाद कमेटी ने निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची को निरस्त कर दिया। साथ ही सोमवार को मॉडल बायलॉज के अनुसार नई सूची तैयार कर चस्पा करने और उसी दिन चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की जानकारी दी।