फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब घर बैठे नहीं भटकेंगे बुजुर्ग, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा

Sat, 14 Nov 2026 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। जनपद में पहली बार पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा मिली। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पहल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को तालबेहट तहसील में एक विशेष शिविर आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने में सहायता देना था। 18 से अधिक लाभार्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। नगर के बुजुर्ग पेंशनरों ने भी तहसील सभागार में प्रमाण पत्र बनवाए। यह पहल जनपद के पेंशनरों के लिए उपयोगी साबित हुई। उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पेंशनरों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। सत्यम सोनी, विनोद पाल, उदय द्विवेदी, कमलेश कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद और श्रीकृष्ण सोनी ने सहयोग दिया।

पहली बार तहसील स्तर पर इस तरह के शिविर लगाए जाने से पेंशनर धारकों को काफी सुविधा हुई है। - रामेश्वर प्रसाद सोनी, अध्यक्ष तहसील पेंशनर यूनियन

इस शिविर के तहसील स्तर पर आयोजित होने से पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत हुई। - चुन्नी लाल श्रीवास, पेंशनर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें