फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वृद्ध ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा - आठ माह से बीमारी के चलते था परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी निवासी 60 वर्षीय रामदयाल ने सोमवार की रात विषाक्त पदार्थ निगल लिया। वृद्ध की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने आठ माह से बीमारी के चलते परेशान रहने की बात बताई है।
विज्ञापन

मृतका की पत्नी बती ने बताया कि पति रामदयाल पिछले आठ माह से बीमारी के चलते परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। सोमवार की रात रामदयाल ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें