फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में आठ आधुनिक ऑपरेशन थिएटर स्थापित, मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की कमी दूर होगी। नए भवन में आठ आधुनिक ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए गए हैं। इससे मरीजों और चिकित्सकों को ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इनमें उपकरण समेत अन्य सभी सुविधाएं स्थापित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नए थिएटरों में इमरजेंसी, वीआईपी और रिजर्व समेत आठ ऑपरेशन थिएटर शामिल हैं। सर्जरी, आर्थो, ईएनटी जैसे विभिन्न विभागों को अलग-अलग थिएटर मिलेंगे। इससे सुविधा बढ़ेगी और अधिक ऑपरेशन हो सकेंगे। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ये थिएटर बनकर तैयार हैं। जल्द ही नए 300 बेड भवन में ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।
000000000000000000
पुरानी स्थिति और नई सुविधाएं
अब तक मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन की सुविधाएं पुराने भवन में थीं। ये जिला अस्पताल के मानक अनुरूप और सीमित स्थान वाले थे। सर्जिकल और ईएनटी के ऑपरेशन एक ही जगह किए जाते थे। मरीजों की अधिक संख्या होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता था। आपात स्थिति में भी तत्काल ऑपरेशन संभव नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन

0000000
मेडिकल कॉलेज के 300 बेड भवन में आठ ऑपरेशन थिएटर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इनमें ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।- डाॅ. विशाल जैन, सहायक आचार्य, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें