फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बिजली मिलने का ग्रामीणों ने सुनाया दुखड़ा

विज्ञापन
अर्न्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सहारिया बस्ती जन चौपाल में मौजूद अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विकास खंड मडावरा के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत हसेरा की पहाडीखुर्द में जिलाधिकारी ने जन चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि 24 घंटे में लगभग 8 घंटे ही बिजली उपलब्ध होती है, वह भी लगातार नहीं रहती है।
विज्ञापन

चौपाल में सहरिया समुदाय के युवक अर्जुन ने ग्राम पहाड़ीखुर्द की समस्याओं के संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी के समक्ष पढ़ा। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान देने के निर्देश दिए। परशुराम तकनीकी सहायक के प्रति ग्रामीणों ने अनभिज्ञता जाहिर की। वहीं, बताया कि गांव में कभी कभार ही सफाईकर्मी दिखाई देते हैं। जिलाधिकारी ने रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में एक भी सोलर लाइट स्थापित नहीं है जबकि ग्राम हंसेरा में तीन स्थानों पर सोलर लाइटें हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि 24 में सिर्फ आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। खंड शिक्षा अधिकारी स्वेटर वितरण के संबंध में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके।
इस पर डीएम ने 12 दिसंबर को प्रात: 9 बजे अवशेष रह गए छात्रों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वेटर वितरित करने के लिए निर्देशित किया। पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों की सूची में कुछ मृतकों के नाम भी सम्मिलित पाए गए। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों को सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

18 दिसंबर को पेंशन कैंप विकास खंड मड़ावरा में लगेगा
ग्राम में दिव्यांग पेंशन का एक भी लाभार्थी नहीं बताया गया जब कि मौके पर एक दिव्यांग व्यक्ति उपस्थित था। मनरेगा के अंतर्गत पहाड़ीखुर्द में कार्य नहीं हुआ है। बताया गया कि पहाडीखुर्द में 10 दिन के अंदर दो सोलर लाइट स्थापित की जाएगी व प्रधानमंत्री आवास योजनार्न्तगत 8 पात्र व्यक्तियों को आवास तथा शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे। 18 दिसंबर को पेंशन कैंप विकास खंड मड़ावरा में लगेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, उप जिलाधिकारी मडावरा, क्षेत्राधिकारी महरौनी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी मडावरा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिह, ग्राम प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं बुंदेलखंड सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें