फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गायों की मौत, सत्रह मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बार। अस्थायी गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए मंडी से गंगचारी ले जाते समय आठ गायों की मौत हो गई, जबकि सत्रह की हालत खराब है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय बार में मंडी को अस्थायी गोशाला बनाया गया, लेकिन ठंड से बचने के उपाय और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 382 गोवंश को मंडी गोशाला से ब्लाक के ग्राम पंचायत गंगचारी स्थित गोशाला भेजा गया। विकासखंड बार से गोशाला की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। रात में मजदूरों की देखरेख में करीब दस बजे गोवंश को अस्थायी गोशाला बार से ग्राम गंगचारी गोशाला ले जा रहे थे। रास्ते मे पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों ने अपने गोवंशों को भी उनमें शामिल कर दिया, जिससे गोवंशों की संख्या बढ़ गई। रात्रि करीब तीन बजे गोवंश ग्राम पंचायत गंगचारी के निकट पहुंचे ही थे कि कुछ ग्रामीणों ने मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए गोवंशो को आगे ले जाने से मना कर दिया और उन्हें वापस बार की तरफ लौटा दिया।
भीषण ठंड में शरीर से कमजोर गोवंशो ने रात भर में 40 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया, जिससे उनमें से लाचार और शरीर से कमजोर आठ गोवंशों ने दम तोड़ दिया। सत्रह गोवंश मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए। अब उनका इलाज पशु चिकित्सक की देखरेख में किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर तक गोवंशों के लिए भूसे की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

हम लोग गोवंशों के लेकर गंगचारी गोशाला पहुंचे ही थे कि आसपास के ग्रामीणों ने मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए गोवंशों को वापस कर दिया। इतनी ठंड में लंबी दूरी तय करने से कुछ गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन

- घनाराम वर्मा
ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम गंगचारी के पास पहुंचते ही ग्रामीणों ने गोवंशों वापस कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को भी दी गई थी।
- रोहित गुप्ता
प्रधान प्रतिनिधि बार
गोशाला हेतु अगस्त से नवंबर माह तक 120 क्विंटल भूसा दिया। इसका 59 हजार रुपये का चेक प्राप्त हो गया। पर, चेक क्लियर नहीं होने के कारण अभी तक पैसा नहीं मिला। अब हमारे पास भूसा भी नहीं बचा है।
- विनोद पुत्र नाथूराम कुशवाहा
कस्बा बार
जिलाधिकारी के आदेश पर गोवंश को गंगचारी गोशाला भेजा था, पर ग्रामीणों के हंगामा के कारण भीषण ठंड में गोवंश की मौत हो गई। इससे हम काफी दुखी हैँ।
- अजय कुमार शर्मा,
खंड विकास अधिकारी बार
गोवंश की मौत की सूचना से काफी आहत हूं। गोवंश को खाने की कोई कमी नहीं है। हम उनकी देखभाल करा रहे हैं। भूसा एवं अलाव का इंतजाम किया जा रहा है।
- श्रीकृष्ण, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें