फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जन्माष्टमी पर आठ बच्चों ने लिया जन्म, किसी ने राधा तो कुछ ने कान्हा रखा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में सोमवार को जन्माष्टमी के दिन 17 बच्चों ने जन्म लिया। सात राधा तो दस कान्हा जन्मे। परिजनों ने बच्चों के जन्म की खूब खुशियां मनाईं। किसी ने बच्चों के नाम राधा तो किसी ने कान्हा रखे। भगवान के जन्म के अवसर पर बच्चों के जन्म से परिवार वालों की खुशियां दोगुनी हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर घरों में उत्साह रहा। वहीं, उन परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गईं, जिनके घर कृष्ण और राधा रूपी बच्चियों की किलकारी गूंजी। जन्माष्टमी पर जन्मे बच्चों के परिवारों के लोग फूले नहीं समा रहे। एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जन्माष्टमी के शुभ दिन पर मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में 17 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें दस बेटे और सात बेटियों ने जन्म लिया। परिवार के लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मान रहे हैं। परिवार वालों ने नाम भी तय कर लिया। किसी ने बच्चे का नाम कान्हा तो किसी ने राधा रखा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में पुत्र व पुत्रियों के जन्म होने पर परिजन खुशी मना रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें