फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परम्परागत तरीके से मनाई गई ईद, एक दूसरे के गले मिल कर दी मुबारकबाद

Tue, 27 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
eid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालबेहट । नगर में ईद उल फितर का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

रमजान के पवित्र महीने में रविवार को चॉद दिखते ही मुस्लिम परिवारों में ईद की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोमवार को सुबह से ही इन लोगों में काफी खुशी थी। सुबह नौ बजे के लगभग अधिकांश लोग नये नये कपड़े पहन कर ईदगाह में एकत्रित होने लगे थे। इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
 इसके बाद हाफिज ईशाक ने सभी को ईदगाह में ईद की नमाज अता कराते हुए देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वहां पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार प्रीति जैन, प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह, सदर वफाती खान सहित मुस्लिम समाज के लोग एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें