संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वीरांगना महारानी दुर्गावती चंदेल के बलिदान दिवस पर अमझरा सरकार स्थित चंदेल आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें रानी के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में चंदेल समाज के लोगों ने रानी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने समाज के विकास, युवाओं को शिक्षित एवं जागरूक बनाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। विशेष रूप से मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प समाज के सभी उपस्थित जनों द्वारा लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करके ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम का समापन महारानी दुर्गावती चंदेल के त्याग, शौर्य एवं बलिदान को याद करते हुए समाज की एकता और उन्नति के संकल्प के साथ हुआ। सर्वसम्मति से रामपाल सिंह, शिक्षक को जिले का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके चयन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की चंदेल समाज के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चंदेल, शंकर सिंह , मानसिंह चंदेल, अमर सिंह चंदेल,रमेश कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।