फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों के हाथों में शिक्षा को सौंपने की तैयारी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि संपूर्ण शिक्षा उद्योग पतियों व पूंजीपतियों के हाथों में देने की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। एप के माध्यम से शिक्षकों की ईमानदारी एवं कार्य के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है। ज्ञापन पर श्याम बिहारी, संजीव सिद्धार्थ, महेंद्र पंथ, प्रीतम सिंह, छमाधर प्रसाद, अशोक कुमार, दिनेश वर्मा, विश्वजीत सिंह, शक्ति सिंह, बृजेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, सुरेश, शिवकुमार के हस्ताक्षर बने हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल के पदाधिकारियों ने डीएम व वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर ‘प्रेरणा’ एप को अव्यवहारिक बताया। इसमें कहा गया कि एप के लागू होने से शिक्षकों की मानसिक रूप से परेशानी बढ़ेगी। दूरदराज स्कूलों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं जल्दबाजी में हादसे का शिकार होंगे। उन्होंने अन्य विभागीय कार्यों में लगे शिक्षक, अनुदेशक एवं शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय भेजने की मांग की है। ज्ञापन पर बाबू सिंह राठौर, राजेश साध के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें