फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है: शिक्षक विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। शुक्रवार की शाम कस्बा के एसआरबी इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देश भक्ति व संस्कृति का परिचय दिया।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, प्रारंभिक शिक्षा से ही बच्चों में संस्कार की नींव रखी जाती है। शिक्षक नेता केदारनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिसकी सीढ़ी से आदमी सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर बड़ा ही सार्थक मंचन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार शर्मा, महंत दामोदरदास, लीलाधर दुबे, हरिसिंह बुंदेला, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें