मड़ावरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल सभागार में ब्लॉक स्तरीय मेले का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख प्रशासक चंद्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुंदेला और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम, डीबीटी, स्मार्ट क्लास, समेकित शिक्षा और कायाकल्प योजनाएं बताईं। उन्होंने स्वच्छ शौचालय सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और बीमा की जानकारी दी गई। रसोइयों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की सूचना भी मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा और पीएमश्री विद्यालय बम्हौरीकलां के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुधवार को विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने अमृत सरोवर पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की।