फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन 176, उपस्थित 00

Tue, 26 Apr 2016 12:48 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
शिक्ष्‍ाा ‌विभ्‍ााग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा सोमवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में काफी लापरवाही सामने आईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंतला में 176 नामांकन के सापेक्ष एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। वहीं, अन्य स्कूलों में नामांकन के मुकाबले बच्चों की संख्या काफी कम मिली। कई शिक्षकों की लेटलतीफी पकड़ी गई।
विज्ञापन



प्रभारी बीएसए एनएल शर्मा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंतला का निरीक्षण किया। स्कूल में तय समय के बाद सुबह 7.15 बजे स्टाफ उपस्थित हुआ। इस दौरान स्कूल में नामांकित 176 के मुकाबले एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। जबकि, प्राथमिक विद्यालय कुआंतला में नामांकित 224 बच्चों के सापेक्ष 10 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बैरवारा में नामांकित 89 के मुकाबले 6 बच्चे हाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया वंशा में नामांकित 223 के मुकाबले 3 बच्चे उपस्थित पाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीरोन में नामांकित 134 के सापेक्ष 14 बच्चे हाजिर मिले।


प्रभारी बीएसए ने स्कूलों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए रसोइया व स्कूल प्रबंध समिति की मदद लेने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य अभिभावकों से संपर्क स्थापित करें तो रसोइया अपने साथ चार-पांच बच्चों को स्कूल आने के लिए आकर्षित करें, जिससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें