बिजली विभाग द्वारा नलकूप किसानों पर बिजली का बकाया जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। जिले में तीस हजार नलकूप कनेक्शन हैं, लेकिन अब तक तीस प्रतिशत किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है, कोरोना के कारण किसानों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए बिजली विभाग ने अब इसकी तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। एकमुश्त समाधान योजना चलाने का मकसद एकमुश्त बकायादारी जमा करना है, ताकि ट्यूबवेल संचालक किसानों की बकायादारी चुकाई जा सके। लेकिन, किसान इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं।