फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में तीन ट्रांसफार्मरों में फाल्ट

विज्ञापन
ैप्सन - बिजली घर में काम करते कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली का संकट गहराने लगा है। आए दिन लाइन में फाल्ट होने लगे हैं। इससे नगर की पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। एक ही दिन में तीन ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होने से फीडर नंबर दो की बिजली सात घंटे गुल रही। इस समय कोरोना संक्रमण के कारण बच्चे अपने-अपने घरों में ही रह कर समय गुजार रहे हैं। कुछ दिनों से क्षेत्र में गर्मी बढ़ गई है, जिसके चलते बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई है। ट्रांसफार्मरों में भी आएदिन खराबी आना, लाइनों में फाल्ट आना और तारों का गिरना शुरू हो गया है। मंगलवार को दो नंबर फीडर की आपूर्ति दोपहर बाद ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार मंगलवार को दिन भर ट्रांसफार्मरों में आई खराबी के कारण काफी परेेशानी उठानी पड़ी। पहले डाकबंगला के पास रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर, इसके बाद बर्फ फैक्ट्ररी और बाद में कैलाश वैल्डिंग प्लांट के पास रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया, जिससे उन्हें ठीक किया गया। इसके बाद बिजली घर में लगी मशीन में कमी आ जाने पर उसे ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें