फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ड्यूटी की सूची होगी कंप्यूटराइज्ड

Mon, 24 Aug 2015 11:47 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन - 2015 में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जुहेर बिन सगीर ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी डिजिटल  सिग्नेचर के माध्यम से पोर्टल पर प्रत्येक स्तर पर कर्मियों की फीडिंग कराएं।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने पहले पद नाम जोड़े जाऐंगे या सारी प्रविष्टियां हिंदी में होंगी। इस पर यूनीकोड के माध्यम से भरकर हिंदी यूनी कोड डाउनलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा गया कि वास्तविक रूप से असमर्थ कर्मियों को निर्वाचन ड्यूटी से कार्यमुक्त करें और अभिलेखीय साक्ष्य भी निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी की लिस्ट प्रिंट कर उसकी जांच की जाएगी। तकनीकी समस्या होने पर तत्काल निर्वाचन संबंधी जानकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमके त्रिवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह आदि मौजूद रहे।

मतदाता अनंतिम सूची में गड़बड़ियां
बांसी (ललितपुर)। ग्राम पंचायत की मतदाता अनंतिम सूची में विभागीय लापरवाही के चलते तमाम गड़बड़ियां हैं। अनेक मतदाताओं के नाम गायब कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने परिवर्धन, संसोधन व विलोपन के लिए दी गई सूची से अनेक नाम जोडने, सही करने एवं विलोपन नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा बांसी की ग्राम पंचायत मतदाता सूची का जो अनंतिम सूची प्रकाश हुआ है, उसमें विभागीय लापरवाही के चलते कई तरह की गड़बड़ियां बरती गईं हैं। कई मतदाताओं के नाम का मतदाता सूची से विलोपन कर दिया गया। परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन हेतु दिए गए नामों में से अनेक नाम शामिल नहीं किए जाने से बीएलओ भी परेशान हैं। ऐसे में अब बीएलओ को फिर से उन्हीं मतदाताओं के फार्म भरना पड़ेंगे, जो उनके द्वारा पूर्व में भरे जा चुके हैं। ग्रामीणों ने सूची सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें