ललितपुर। आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि प्रभु की शरण में शांति है। प्रभु की आराधना में कई जन्मों के पुण्य का संचय होता है। उन्होंने कहा कि दुर्व्यसन समाज में पतन के कारण हैं।
श्री क्षेत्रपाल मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिकाश्री ने कहा कि सिद्ध चक्र विधान में सिद्ध भगवान की आराधना होती है।
यह मैना सुंदरी द्वारा किए अनुष्ठान के द्वारा हुआ, जिसमें श्रीपाल सहित 700 कोढ़ियों का कुष्ट दूर हुआ। धर्म ही एक मात्र ऐसा सहारा है, जिसके द्वारा जीवन में शांति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
इसके पूर्व प्रात: काल आर्यिका श्री के ससंघ सानिध्य में अभिषेक व शांतिधारा हुई, जिसके संगीतमय पूजन में इंद्र व इंद्राणि भक्ति में झूमते हुए भाव विभोर हो गए। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अनिल जैन भोपाल ने विधान में सिद्ध प्रभु की आराधना करते हुए इंद्र और इंद्राणियों द्वारा अर्घ्य समर्पित कराए।
इसके पूर्व में अभिषेक व शांतिधारा का पुण्यार्जन दयाचंद, रतन चंद कुम्हैड़ी बाजा परिवार, वीर चंद, आनंद कुमार, प्रकाश चंद, अमिताभ बड़कुल, ऋषभ कुमार, डा. अक्षय टडैया, सुरेश चंद जौहरी, सोम चंद, संजीव कुमार, कैलाश चंद, विजय कुमार देवरान परिवार आदि ने की। समोवशरण में भक्तों ने ध्वजा स्थापित की।
इस दौरान मनोज शर्मा एंड पार्टी ने नाटिका के माध्यम से बताया कि धन के लालच में व्यक्ति किस प्रकार अपने पराय को भूलकर जुआ जैसे व्यसन में डूब जाता है और लालच के चलते अपने ही बेटे को मौत की नींद सुला देता है। संचालन सतीश नजा द्वारा किया गया।
विधान में पुर्ण्याजक ज्ञानचंद इमलिया, सौधमर इंद्र अंजना संतोष जैन इमलिया, कुबेर रागनी- सुनील जैन इमलिया, श्रीपाल मैना सुंदरी मीना- अरनुण इमलिया, महायज्ञनायक राजकुमारी- डा. सुनील जैन के अलावा सोमचंद संजीव कुमार, प्रेमचंद, राजेश जैन जाखलौन, पवन कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रकाश चंद पंसारी, शिखर चंद, देवेंद्र कुमार, श्रीमंत सेठ शिखर चंद, प्रभात कुमार, महेंद्र सराफ गौशाला, मुन्नी देवी, अनिल कुमार, प्रसन्न कुमार व रमेश कुमार के साथ इंद्र व इंद्राणियों ने भक्ति नृत्य किया।
रात्रि में मुहल्ला मऊठाना दिगंबर जैन नया मंदिर के निकट से कपूर चंद, राजकुमार व नरेंद्र जैन को महाआरती का पुण्यार्जन प्राप्त हुआ। उनके आवास से गाजे-बाजे के साथ महाआरती शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सावरकर चौक, घंटाघर और तुवन होते हुए श्री क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने भक्ति पूर्वक नृत्य कर किया।
इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, पार्षद मोदी पंकज जैन, सुंदरलाल अनौरा, प्रेमचंद विरधा, मनोज जैन बबीना, सुरेंद्र रसिया, विनोद कामरा, प्रभात सराफ, नरेंद्र कडंकी, अभिषेक मुच्छाल, अक्षय अलया, नरेंद्र जैन, छोटे पहलवान, अशोक दैलवारा स्वतंत्र मोदी, जयचंद काका, वीरेंद्र जैन खनियाधाना, आनंद जैन सिमरा, श्रीष सिंघई, संजीव जैन, भगवान दास, विजय जैन, राहुल जैन कलरैया उपस्थित रहे।