फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव के चलते महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर के पीछे बेड़ा में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मायके पक्ष का इंतजार किया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक रजनी (30) पत्नी रामपाल अहिरवार बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। वह दिन भर परेशान रही। परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच शाम करीब छह बजे घर के पीछे बेड़ा में जाकर नीम के पेड़ पर खुद की साड़ी से फंदा लगाकर फांसी पर ालटक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके घर के सामने शादी समारोह चल रहा था और परिजन घर के बाहर गए हुए थे, बच्चे घर में ही मौजूद थे। कुछ देर बाद बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर परिजन दौड़े तो देखा कि रजनी फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी लगने पर पड़ोसी व ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकारी पर मड़ावरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ावरा थानाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि महिला का शव पेड़ पर फांसी पर लटकते मिला है, जिसके संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मृतका का मायका उड़ीसा में है और मायके पक्ष के लोगों के रुख के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें