फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिलाओं से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया/डोंगरा खुर्द। तहसील पाली के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग में शनिवार को चना की फसल की कटाई को लेकर दो पक्षो में विवाद होने पर एक पक्ष ने पुलिस से मिलकर दो एकड़ जमीन में बोई गई चना की फसल काट ली गई। जब दूसरे पक्ष की महिलाओं ने फसल काटने से रोका तो उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

शनिवार को दो एकड़ जमीन में बोई गई चने की फसल को करीब चालीस आदमी काटकर अपने साथ ले गए। दूसरे पक्ष को खेत की फसल काटने की जानकारी हुई तो वह लोग महिलाओं सहित खेत पर कट रही फसल रुकवाने के लिए खेत पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें खेत पर जाने से रोका गया और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं की नहीं सुनी।
ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग निवासी गजराम ने बताया कि मेरे चाचा खच्चू पुत्र रामचंदे दो एकड़ जमीन पर कई वर्षों से काबिज हैं और खेती का कार्य करते चले आ रहे हैं। गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने नाम जमीन कराकर दूसरे को बेच दी थी। दूसरे ने उक्त जमीन करीब तीन वर्ष पहले ग्राम गदनपुर निवासी शीला पत्नी खचोरे अहिरवार को बेच दी थी। तीन वर्ष से इस जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। फसल को कभी एक पक्ष, तो कभी दूसरा पक्ष काटता चला आ रहा है। -----------
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी कट गई फसल
पीड़ित पक्ष की ओर से सुहागरानी, शीलाबाई और सुखबाई ने बताया कि विपक्षी के साथ पुलिस फसल कटवाने आई थी, जबकि एडीएम ने फसल काटने में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करने के लिए थानेदार को निर्देश दिए थे। इसके बाद भी फसल कटवा दी गई।
विज्ञापन

--------------
जमीन विवादित थी। काटी हुई फसल खेत पर ही रखी हुई है। पुलिस ने मारपीट नहीं की।
- आनंद पांडे, थाना प्रभारी नाराहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें