फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में मिलावट की शक पर मचा हड़कंप

Wed, 04 Jul 2018 01:35 AM IST
amarujala
विज्ञापन
milk, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया। स्टेशन रोड पर स्थित डॉक्टर के आवास पर दूध देने पहुंची महिला के दूध में जहरीला पदार्थ मिला होने का शक होने पर पुलिस और खाद्य विभाग को सूचना दी। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन रोड पर डॉ. अनिल जैन का क्लीनिक व निवास है।
विज्ञापन


उनके घर हर रोज पिपरिया गांव निवासी महिला दूध देने का काम करती है। मंगलवार को भी महिला अपने पुत्र के साथ दूध देने पहुंची। जैसे ही डॉक्टर की पत्नी इंद्रा ने केन का ढक्कन खोलकर देखा तो उससे भयंकर बदबू आ रही थी। इंद्रा ने इस पर सैंपल भरवाने की धमकी दी तो महिला केन लेकर भागने का प्रयास करने लगी। इसके बाद जैसे ही दूध को दूसरे वर्तन में खाली किया तो नीचे काले रंग का पदार्थ नजर आया। इस पर दूध में जहरीला पदार्थ मिले होने का शक होने पर डाक्टर ने खाद्य विभाग की टीम को सूचना दी। खाद्य अधिकारी सूर्य लाल विंद ने मौके पर पहुंचकर दूध का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित डाक्टर ने पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें