फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नशे में धुत युवक ने माता-पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला आरोपी ने खुद को किया कमरे में बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर दाखिल हुई थी पुलिस, शहर के मोहल्ला रैदासपुरा में रविवार की देर रात हुई घटना
विज्ञापन

लोगों में चर्चा - प्रेम विवाह में रोड़ बनने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
ललितपुर। नशे में रविवार की देर रात युवक ने अपने माता-पिता से विवाद करते हुए उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घायल पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, कमरे में बंद आरोपी युवक को पुलिस सीढ़ी के जरिये मकान में दाखिल होकर कमरे का दरवाजा तोड़कर पकड़ा।
शहर के मोहल्ला रैदासपुरा निवासी रामकुमार (50) और उनकी पत्नी सरोज (45) रविवार की रात अपने घर पर थीं। इस बीच नशे में धुत उनका पुत्र आया और माता-पिता से विवाद करने लगा। इस बीच पुत्र ने आवेश में आकर माता-पिता पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए लेकिन डर के चलते कोई अंदर नहीं घुस पा रहा था। किसी प्रकार मोहल्ले के लोगों ने घायल पड़े रामकुमार और सरोज को घर के बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, माता-पिता पर हमला करने के बाद आरोपी पुत्र छत पर कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ने में सफल नहीं हो पा रही थी। मौके पर कोतवाली सदर से भारी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मकान के बाहर से सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे लेकिन यहां आरोपी ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस टीम ने दरवाजे को तोड़ा तो एक भूसे के बोरे के पास से आरोपी को पकड़ पाए। इधर, जिला अस्पताल पहुंचे घायल रामकुमार और सरोज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि आराेपी युवक एक लड़की से प्रेम विवाह करने की बात कर रहा था लेकिन उसके माता पिता इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे और अन्य जगह शादी करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था और युवक ने अपने माता पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी पुत्र के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ललितपुर। माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित रामकुमार के पिता परमानंद ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसका नाती दीपेंद्र उर्फ दीपू का प्रेम प्रसंग एक लड़की से चल रहा है। इसकी जानकारी लड़की के पिता को भी है। लड़की का पिता उसके नाती दीपेंद्र को बरगलाए हुए हैं। जब उसने अपने नाती दीपेंद्र से कहा कि उसकी शादी नहीं हो सकती, क्योंकि अभी लड़की को लालदान लग रहा है। इस कारण से उसका नाती उससे व उसके पुत्र रामकुमार व पुत्रबधू सरोज से रंजिश रखने लगा था। 27 अक्तूबर की रात को उसका पुत्र रामकुमार व पुत्रवधू सरोज पर थे। तभी दीपेंद्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया। पुत्र व पुत्रवधू से गाली गलौज की। मना किया तो जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें