संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में राघवेंद्र (31) ने पंखे से साड़ी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शराब के नशे और पत्नी के मायके चले जाने के दुख में आत्महत्या करना बताया।
मृतक के छोटे भाई नकुल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसका भाई राघवेंद्र शराब के नशे में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया, जहां उसने पंखे से साड़ी के फंदा लगा लिया।
घर के सामने रहने वाले पड़ाेसी जब अपनी छत पर गए तो यहां से उनको राघवेंद्र फंदे पर लटका दिखाई दिया। पड़ोसी की सूचना पर तत्काल वह ऊपर के कमरे में पहुंचे। यहां राघवेंद्र को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भाई ने आगे बताया कि उसके भाई की पत्नी अंजू करीब 10-15 दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। इससे भाई परेशान चल रहा था और पत्नी के मायके चले जाने की बात कहता रहता था।
शराब के नशे और पत्नी के मायके चले जाने पर आत्महत्या करने की बात कही। मृतक दो भाई-पांच बहनों में छठवें नंबर का था और उसके एक पुत्री है।
प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की