ग्राम कारीटोरन मे प्राइमरी इग्लिंश मीडियम स्कूल की जर्जर पड़ी इमारत
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लाक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीटोरन के प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की इमारत जर्जर हो गई है। बारिश के दिनों में छत टपकती है। वर्तमान में स्कूल की कक्षाएं बंद हैं, इसके बाद भी छत की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
प्राथमिक विद्यालय का भवन कुछ साल पहले ही निर्मित किया गया है, जो अब जर्जर होने लगा है। भवन की छत में दरार आ गई है, ग्रामीणों का कहना है कि इस समय कोरोना महामारी फैली है, जिस कारण कक्षाएं बंद चल रही हैं। वरना, बच्चे परेशान होते। विद्यालय की चहारदीवारी पर काई जमने लगी है। गांव वालों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कई शिकायत की लेकिन भवन की छत की मरम्मत नहीं कराई गई। रामलाल अहिरवार, सिननाम वंशकार का कहना है कि विद्यालय के फर्श में टाइल्स लगाकर उसे चकाचक कर दिया गया है लेकिन छत जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन की मरम्मत नही की गई तो बारिश के मौसम में भवन को नुकसान पहुंच सकता है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान को छत मरम्मत के संबंध में पहले ही अवगत करा चुके हैं।
आरिफ खान, प्रधानाध्यापक, प्राइमरी इंग्लिश मीडियम कारीटोरन
ग्राम कारीटोरन मे प्राइमरी इग्लिंश मीडियम स्कूल के भवन की दीवार में आई दरार- फोटो : LALITPUR
ग्राम कारीटोरन मे प्राइमरी इग्लिंश मीडियम स्कूल छत टपक रहा पानी- फोटो : LALITPUR