फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्री सुरक्षा का जायजा लिया और संरक्षा के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट(ललितपुर)। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुरक्षा और रेलवे संरक्षा के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने प्लेटफार्म का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था भी देखी और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय व यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पैनल आदि के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संरक्षा से जुड़े बिंदुओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से संरक्षा के संबंध में सवाल करते हुए जानकारी ली। उन्हाेंने रेलवे स्टेशन के यार्ड जाकर रेल संचालन के सबसे महत्वपूर्ण ढांचे ट्रैक संरचना के मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक की स्थिति, अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स एवं परिचालन व्यवस्थाओं का भी गहना से जायजा लिया। उन्होंने संरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैक संरचना और यार्ड से जुड़े सभी संरक्षा मानकों का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि रेल संचालन सुरक्षित और सुचारू व विश्वसनीय बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें