- ग्राम रजावन में करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए इधर-उधर भटक रही
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। अफसरों की लापरवाही के चलते तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजावन में करीब एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप होने ग्रामीण परेशान हैं। आलम यह है कि यहां लगे करीब एक दर्जन हैंडपंपों में तीन खराब पड़े हैं। जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत रजावन होने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
करीब पांच हजार की आबादी वाली सांसद आदर्श ग्राम पंचायत रजावन में जल संस्थान की पाइपलाइन के माध्यम से सप्लाई होती है। लेकिन एक सप्ताह से पाइपलाइन की सप्लाई ठप पड़ी है। जिससे ग्रामीणों ने हैंडपंपों का सहारा लिया लेकिन अब 12 हैंडपंपों में गांव में माता मंदिर के पास, प्राथमिक विद्यालय और सहरिया बस्ती में लगा हैंडपंप खराब होने से आसपास के लोगों को पानी के लिए दूरदराज स्थानों पर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इस ग्राम पंचायत में सांसद अनुराग शर्मा व विधायक रामरतन कुशवाहा कई बार चौपाल लगा चुके हैं, इसके बाद भी अधिकारी ग्राम पंचायत की पेयजल समस्या को सुलझाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
000000000000000
फोटो-18
सहरिया बस्ती में लगा हैंडपंप तो कई दिनों से खराब होने के कारण इस समुदाय के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें कड़ाके की सर्दी में काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
0000
फोटो -19
हैंडपंप खराब होने के अलावा जल संस्थान से होने वाली पानी की आपूर्ति भी एक सप्ताह से बंद है। सर्दी में पीने के पानी का संकट बना हुआ है।-बद्री प्रसाद
0000
फोटो -20
गांव में लगे हैंडपंप कई दिनों से खराब हैं। जिम्मेदारों को अवगत कराया लेकिन आज तक ठीक नहीं किया गया। -आजाद तिवारी
0000
वर्जन
कल ही खराब हैंडपंपों के बारे में जानकारी मिली है। जिन्हें एक दो दिन में ठीक करा दिया जाएगा।- मनीषा वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी, रजावन