संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बारिश के मौसम में भी ग्राम सभा खांदी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नालियां कीचड़ से भरने के कारण चोक हो गई हैं। इनका गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खांदी है। इस समय साफ सफाई में कोताही बरतने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। रानीपुरा में तो नालियां चोक हैं। इससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। सेंट्रल बैंक के सामने तो नाली बंद होने से पूरा कीचड़ बैंक के सामने एकत्रित हो रहा है। शराब के ठेके के बाहर गंदगी फैली है। कूड़ा दान भी भरा पड़ा है। स्टेशन रोड पर ज्ञानदीप स्कूल के पास कीचड़ फैला है। कीचड़ की बदबू से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।