फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकाबाग में बजबजा रही नालियां, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

विज्ञापन
वार्ड 14 में रावतयाना में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर 14 रावतयाना द्वितीय के चौका बाग में साफ - सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रहीं हैं। कुछ जगहों पर या तो नालियां क्षतिग्रस्त हैं या फिर उन्हें पक्का नहीं कराया गया है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। परेशान लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द निजात पाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह प्रचार - प्रसार पर बहाए गए। मुख्य सड़कों पर सुबह और रात्रि में झाडू लगाई र्गइं। इसके बाद भी रावतयाना वार्ड स्वच्छ और सुंदर नहीं हो पाया। चौका बाग में महाकालेश्वर मंदिर के सामने की गलियों में बनीं नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। वहीं, विभाग अभी तक कुछ नालियों को पक्की नहीं करा पाया, तो वहीं कई क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने की भी सुध नहीं ले रहा है। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। और लोग उसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
वार्ड 13 में बिछाई जाए पाइप लाइन
वार्ड नंबर 13 पिसनारी बाग में कई जगहों पर पाइप लाइन का अभाव है। इलाइट के जैन मंदिर के आसपास, मोहल्ला हरदीला, आनंदपुर आश्रम के सामने, नहर के दोनों ओर और पिसनारी बाग में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। इस कारण तमाम लोग पाइप जलापूर्ति से वंचित हो रहे हैं। सभासद कुंजलता कुशवाहा का कहना है कि वार्ड में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जाए, ताकि संपूर्ण वार्ड पाइप जलापूर्ति से संतृप्त हो सके।
विज्ञापन

वार्ड में अकेले सफाई की समस्या नहीं है। यहां पीने के पानी की भी दिक्कत है। कुछ लोगों ने सार्वजनिक हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा निकालकर अपने घर में रख लिया है, जिससे मोहल्लेवासी उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
- मंचल
वार्ड को साफ - सुथरा बनाने के लिए पहले नाली और फिर सड़क को दुरुस्त रखना जरूरी है। जब सड़क और नाली ठीक होंगे तो वार्ड की सफाई आसान हो जाएगी। नगर पालिका इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।
- अंकित
एक साल से नाली क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसकी शिकायत आईजीआरएस के पोर्टल पर कर चुके हैं, इसके बाद भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। इससे सड़क पर गंदा पानी फैलने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

- गोविंद त्रिपाठी
----
वार्ड में नालियों का पानी सड़क पर फैलने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में स्वास्थ्य नायक को मौके पर भेजकर सफाई की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- संदीप कुमार, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें