यादव महासभा के सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक उत्थान व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
श्री
महावीर विद्या विहार प्रांगण मड़ावरा में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि
गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष
शिशुपाल सिंह यादव ने की। विधायक ने कहा कि शिक्षा सभी सामाजिक व्यवहारों
का आधार है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज की सेवा के लिये समर्पित भाव
से आगे आना चाहिए। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने
कहा कि समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथायें पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका नहीं
मिल पाता है। अत: बेटियों को पढ़ा- लिखा कर आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज
के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।
सम्मेलन में रणवीर सिंह यादव,
राम सिंह यादव, निर्भान सिंह यादव, प्रधान उल्दना खुर्द जगदीश सिंह यादव,
शंकर प्रधान गदनपुर, डा. रघुनाथ सिंह यादव, काशीराम यादव, मुलायम सिंह
प्रधान धौरीसागर, देवसिंह यादव, बाबू सिंह, मुरलीधर यादव, मोतीलाल यादव
टोरी, पुष्पेंद्र सिंह यादव, दयाल सिंह, वीर सिंह पड़रिया आदि उपस्थित रहे।
संचालन संचालन गिरधारी यादव ने किया।