फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी तालबेहट में चिकित्सकों उपेक्षा की भेंट चढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट/ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में भले ही सीजर प्रसव की सुविधा न हो, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में सुविधा होने के बाद भी प्रसूताओं को भटकना पड़ रहा है। वहीं, अन्य सामान्य चिकित्सक भी समय से ओपीडी में नहीं पहुंच रहे हैं, चिकित्सक पहुंचे भी तो कैसे, जब अस्पताल के जिम्मेदार नहीं पहुंचते हैं। समय से पहुंच रहे मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में सीएचसी की सुविधाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सका है।
विज्ञापन

जनपद में पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं का लचर ढर्रा बना हुआ है। यहां पर जिला मुख्यालय पर गर्भवती महिलाओं के लिए सीजर प्रसव की सुविधा नहीं है। ऐसे में निजी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया जाता है। जहां पर अधिक पैसे भुगतना पड़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में सीजर प्रसव की सुविधा के बाद भी प्रसूताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि यहां पर तैनात चिकित्सक महिलाओं के प्रसव के साथ ही अन्य बीमारियों के मरीजों की तरफ अधिक लगाव बना हुआ है। साथ ही समय से ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। ऐसे में प्रसूताओं को प्रसव के लिए अन्य अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज रेफर होना पड़ रहा है।
वहीं, सामान्य ओपीडी में भी चिकित्सक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक अस्पताल में तैनात पांच चिकित्सकों के सापेक्ष महज दो चिकित्सक ही मौजूद रहे। अन्य ओपीडी सूनी नजर आईं। यहां पर केवल डॉ. सूरज मरीजों का उपचार कर रहे थे। वहीं, एक महिला चिकित्सक भी ओपीडी में रहीं। इसके अलावा डॉ. सौरभ तिवारी ओपीडी में नहीं थे, साथ ही डॉ. खान की ओपीडी में सूनी नजर आई। इसके अलावा एक अन्य चिकित्सक समेत चिकित्सा अधीक्षक तक मौजूद नहीं थे। ओपीडी में समय से अधीनस्थ। सुबह से अस्पताल आए मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। कई मरीजों को अधिक समस्या होने के चलते निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ा। इसके बाद भी जिम्मेदार से लेकर अधिकारी तक बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉ. सौरभ तिवारी अवकाश पर चले गए थे, डॉ. खान एक सीजर प्रसव की योजना के चलते देरी से पहुंचे थे। डॉ. शिल्पा पाठक बच्चे के पास चली गईं थीं। दो चिकित्सक ओपीडी में उपचार कर रहे थे। देरी से आने वाले चिकित्सकों को चेतावनी दी जाएगी।- डॉ. अजय खरे, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी तालबेहट
सीएचसी तालबेहट में चिकित्सकों के समय पर न पहुंचने की जानकारी हुई है। इस पर अधीक्षक समेत चिकित्सकों से जानकारी ली जाएगी। समय पर आने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें