फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पत्थर से टकराई चिकित्सक की कार, बाल- बाल बचे

विज्ञापन
कैप्सन - क्षतिग्रस्त चिकित्सक की कार - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन ड्यूटी करने के बाद निजी कार से अपने घर झांसी जा रहे एक चिकित्सक की कार राजमार्ग पर ग्राम टेकरी के पास सड़क के किनारे रखे पत्थर से टकरा गई। लेकिन, एयरबैग खुलने से चिकित्सक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

झांसी निवासी चिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह की ड्यूटी रौंडा क्वारंटीन सेंटर में लगी है। सोमवार की दोपहर में वह ड्यूटी पूरी करके कार (यूपी - 93 एएस - 8408) से झांसी अपने घर जा रहे थे। राजमार्ग पर टेकरी के पास तालबेहट के लिए बने कट पर सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार मोड़ दी, इससे उनकी कार सड़क के किनारे रखे एक पत्थर से जा टकराई। इससे कार का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि एयरबैग खुलने के कारण वह सकुशल रहे। जानकारी के बाद तत्काल एंबुलेंस मौके पर गई। बाद में वह अपने घर चले गए। होम्योपैथ चिकित्सक ग्राम बिजरौठा में तैनात हैं।
पत्थर बना मददगार
राजमार्ग पर टेकरी के पास सड़क के किनारे एक कुआं है। जिससे बचाब के लिए लोगों ने उसके पहले एक बड़ा पत्थर रखवा दिया है। यही पत्थर चिकित्सक की कार के लिए मददगार साबित हुआ। लोगों का मानना है कि यदि कार पत्थर से न टकराती तो आगे कुआं तक जाने पर स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें